31.5 C
Jaipur
Thursday, September 11, 2025

सचिन पायलट अगले मुख्यमंत्री होंगे? कांग्रेस चीफ गोविंद डोटासरा ने किया खुलासा

OP-EDसचिन पायलट अगले मुख्यमंत्री होंगे? कांग्रेस चीफ गोविंद डोटासरा ने किया खुलासा

राजस्थान की सियासत में हमेशा से एक मिथक रहा है कि यहां बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता में आती रही है। अब कांग्रेस का दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से जीत दर्ज कर सत्ता पर काबिज होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं।

इसी बीच टोंक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया। सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा – “सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का काम मेरा या आप लोगों का नहीं है, यह तो हाईकमान तय करेगा।” डोटासरा के इस बयान के बाद कांग्रेस खेमे में सियासी हलचल और बढ़ गई है।

पीसीसी चीफ गोव‍िंद स‍िंह डोटासरा ने सच‍िन पायलट के मुख्‍यमंत्री बनने पर ट‍िप्‍पणी की। साथ ही उन्होंने भजनलाल सरकार की नीत‍ियों पर सवाल खड़ा क‍िया। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गोव‍िंद स‍िंह डोटासरा बुधवार को टोंक में कांग्रेस‍ सदस्यों ने स्‍वागत क‍िया। इस दौरान उन्होंने मीड‍िया के सवालों का जवाब द‍िया और भजनलाल सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा क‍ि प्रदेश में बाढ़ के हालात हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई दौरा नहीं किया। यह सरकार सिर्फ विपक्ष और जनता की आवाज दबाने का काम करती है। विधानसभा में कैमरे लगाकर विपक्ष की जासूसी की जा रही है।

मेरा इसमें कोई हाथ नहीं

सचिन पायलट के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री बनने की बात पर गोविंद सिंह डोटासरा बोले, “धन्यवाद! यह फैसला तो ऊपर से होता है, मेरा इसमें कोई हाथ नहीं।” मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर डोटासरा ने साफ कहा कि सब लोग बस इंतजार में बैठे हैं। कब बदलाव होगा, शिक्षा मंत्री कौन बनेगा, फिलहाल कुछ पता नहीं चल रहा। जनता भी यही जानने को बेताब है। मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे। सीएम भजनलाल के बयान मगरमच्छ जल्द पकड़े जाएंगे के सवाल पर डोटासरा ने कहा, “‍कब पकड़े जाएंगे? मैं तो घूम ही रहा हूं।

सरकार ने जनता की तकलीफों को नजर अंदाज किया

पर्ची बदल जाएगी उसके बाद पकड़ोगे क्या बड़े मगरमच्छ?” दरअसल, सीएम ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में टोडारायसिंह आए थे, तब मंच से मुख्यमंत्री ने कहा था कि डोटासरा जी कहते हैं कि मगरमच्छ कब पकड़ेंगे, तो पूर्व मुख्यमंत्री के PSO को तो गिरफ्तार कर लिया। जांच चल रही है डोटासरा जी आपके मन की बात भी पूरी होगी। सरकार बनी नजरअंदाज डोटासरा ने कहा कि भारी बारिश से पूरा प्रदेश बाढ़ की तरह बेहाल है।  लोग मौत के मुंह में चले गए, किसानों की फसल बर्बाद हो गई, गरीबों के घर टूट गए, लेकिन सरकार ने किसी की सुध नहीं ली। बस एक-दो मंत्रियों को हेलिकॉप्टर से घुमा-फिरा कर दिखा दिया, फिर अपना काम खत्म समझ लिया।

विधानसभा अध्यक्ष एकतरफा काम कर रहे

डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को धमका कर बैठा दिया जाता है। विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग कानून हैं। विधानसभा अध्यक्ष एक तरफा होकर काम कर रहे हैं, वे लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रहे हैं। डोटासरा ने निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार पंचायत और निकाय चुनाव नहीं करवा रही है, जनता आक्रोशित है।

अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

5 साल से चुनाव कराने का संवैधानिक प्रावधान है, लेकिन ये मान ही नहीं रहे हैं।जनता इनको मंत्री और मुख्यमंत्री नहीं मान रही है। अगला मुख्यमंत्री कौन? पिछली बार राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मुख्यमंत्री को लेकर काफी तकरार हुई थी। उस समय सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब भी सवाल वही है—अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

यह भी पढ़ें: राजस्थान में विदाई से पहले इन जिलों में तबाही मचाएगी मानसून! मौसम विभाग का नया अपडेट आया सामने

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles