10.6 C
Jaipur
Wednesday, January 14, 2026

सेवन वंडर्स पार्क पर बुलडोजर एक्शन! ताजमहल मॉडल पर चढ़े मजदूर, हथौड़े से तोड़े पत्थर, अब गिरेगी पीसा की झुकी मीनार

Newsसेवन वंडर्स पार्क पर बुलडोजर एक्शन! ताजमहल मॉडल पर चढ़े मजदूर, हथौड़े से तोड़े पत्थर, अब गिरेगी पीसा की झुकी मीनार

Ajmer Seven Wonders Park Demolition: अजमेर में सेवन वंडर पार्क को हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और तीसरे दिन रविवार को मजदूर छीनी-हथौड़ा लेकर ताजमहल के ऊपर चढ़ गए और एक-एक पत्थर तोड़ने लगे। पत्थरों को हटाने के लिए बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ताजमहल के मॉडल को धीरे-धीरे पत्थर दर पत्थर हटाया जा रहा है।

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सेवन वंडर पार्क का उद्घाटन वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इसके निर्माण पर करीब 11.64 करोड़ रुपये की लागत आई थी। लेकिन इस पार्क पर अवैध निर्माण का आरोप लगने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने करीब छह महीने पहले इस पार्क के निर्माण को वेटलैंड नियमों की अवहेलना करार देते हुए इसे हटाने का आदेश दिया था। अदालत ने पार्क को 17 सितंबर तक हटाने की समयसीमा तय की है। इसी आदेश के तहत अब प्रशासन ने पार्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अजमेर का सेवन वंडर पार्क तोड़ने की कार्रवाई जारी

अजमेर के सेवन वंडर पार्क से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति पहले ही हटा दी गई है। इस पार्क में ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की मीनार, मिस्र का गीजा का पिरामिड, रोम का कोलोजियम और रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर जैसी विश्व प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृतियां बनाई गई थीं।

ताजमहल पर चलने लगे हथौड़े, क‍िया जाएगा जमींदोज; सेवन वंडर तोड़ने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी

यह पार्क पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था। अजमेर आने वाले पर्यटक यहां रुककर घूमते थे और साथ ही यहां शादियों की शूटिंग भी होने लगी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस पार्क को पूरी तरह से हटाने की प्रक्रिया जारी है।

सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने दिया हटाने का आदेश

सेवन वंडर पार्क को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) तक पहुंचा था। शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने 2023 में याचिका दायर कर कहा था कि यह पार्क आम जनता के करोड़ों रुपये के टैक्स से बनाया गया है और यह डूब क्षेत्र में स्थित होने के कारण अवैध निर्माण है।

अजमेर में सेवर वंडर पार्क में बने ताजमहल को हथौड़े से तोड़ा जा रहा है.

सुनवाई के बाद अदालत ने इसे पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करार देते हुए अजमेर नगर निगम और अजमेर जिला प्रशासन को पार्क हटाने का आदेश दिया। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा के अनुसार पार्क को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

Q1. अजमेर के सेवन वंडर पार्क को क्यों तोड़ा जा रहा है?
सुप्रीम कोर्ट ने इसे वेटलैंड नियमों का उल्लंघन मानते हुए अवैध निर्माण करार दिया और 17 सितंबर तक हटाने का आदेश दिया है।

Q2. सेवन वंडर पार्क कब और किसने उद्घाटित किया था?
इस पार्क का उद्घाटन वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था।

Q3. सेवन वंडर पार्क बनाने में कितनी लागत आई थी?
इसके निर्माण पर करीब 11.64 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Q4. इस पार्क में कौन-कौन सी विश्व प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृतियां थीं?
ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की मीनार, गीजा का पिरामिड, रोम का कोलोजियम और रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर जैसी प्रतिकृतियां बनाई गई थीं।

Q5. इस पार्क के खिलाफ याचिका किसने दायर की थी?
शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने 2023 में सुप्रीम कोर्ट और NGT में याचिका दायर की थी।

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles