29.4 C
Jaipur
Tuesday, October 7, 2025

मोती महल झंडा विवाद: अनिरुद्ध सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा, करणी सेना वाली पोस्ट हटाने की बताई वजह

Newsमोती महल झंडा विवाद: अनिरुद्ध सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा, करणी सेना वाली पोस्ट हटाने की बताई वजह

Bharatpur former royal family member Anirudh Singh: भरतपुर। मोती महल (Moti Mahal) पैलेस परिसर में रविवार रात हुई सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने सफाई दी है। मनुदेव सिनसिनी और दो अन्य व्यक्तियों ने महल का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ऐतिहासिक झंडा हाथ में लेकर परिसर में घुस गए। पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने इस घटना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह न केवल ऐतिहासिक धरोहर के लिए खतरनाक था, बल्कि परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की जान पर भी जोखिम पैदा कर सकता था।

उन्होंने बताया कि मोती महल की सुरक्षा सर्वोपरि है। धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए सभी झंडे हटा दिए गए हैं और गेट तोड़कर अंदर घुसने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अनिरुद्ध सिंह ने जनता से अपील की कि ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा को हल्के में न लें और ऐसी घटनाओं पर नजर रखी जाए।

मोती महल परिसर में हुई घटना, मुख्य महल सुरक्षित

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह घटना पैलेस के मुख्य महल के भीतर नहीं, बल्कि उसके परिसर में हुई। जहां यह घटना हुई, वह मुख्य महल से करीब 500 मीटर दूर है और आमतौर पर इसे पैलेस का पिछला गेट माना जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में असली धरोहर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Bharatpur Motimahal Flag Controversy.

मोती महल में सुरक्षा बढ़ाई, सभी झंडे हटाए गए

मोती महल (Moti Mahal) पैलेस परिसर में रविवार रात हुई घटना के बाद सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के तुरंत बाद पैलेस परिसर में लगे सभी झंडों को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक संरचना सुरक्षित नहीं है और यदि उस पर कोई भी झंडा लगाया जाए तो खतरा बन सकता है। इसलिए सभी संभावित झंडे हटा दिए गए हैं।

Blockade in several areas of the city due to flag controversy/Bharatpur/Moti Mahal/Nakabandi/Police Jabta Tainat/Vishvendr Singh/Aniruddh Singh/Santosh Faujdaar/Dinesh Sinsini | भरतपुर में झंडा विवाद को लेकर नाकाबंदी ...

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पैलेस प्रबंधन ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी विस्तृत जानकारी केवल पुलिस विभाग ही साझा करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल असामाजिक तत्वों के नाम पहले ही पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब यह पूरी तरह पुलिस की गहन और निष्पक्ष जांच का हिस्सा है। अनिरुद्ध सिंह ने जनता से अपील की कि ऐतिहासिक स्थलों और पैलेस परिसर की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए।

अनिरुद्ध सिंह ने वायरल पोस्ट हटाने की वजह बताई

मोती महल और करणी सेना से जुड़ी हालिया विवादित पोस्ट पर पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट उनकी ही ओर से की गई थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कहने पर इसे तुरंत हटा लिया गया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “मैं समाज का जिम्मेदार और समझदार व्यक्ति हूं। एसपी साहब ने बताया कि इससे माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए मैंने तुरंत पोस्ट हटा दी। इससे आगे कुछ नहीं है।”

अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस की सराहना 

मोती महल (Moti Mahal) परिसर में हुई सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों पर पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बेहद सहयोगी और मददगार रही है और दिनभर तैनात रहे सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मेहनत पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पैलेस की निजी सुरक्षा टीम ने भी तुरंत अलर्ट किया। अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन 80–100 किमी/घंटा की रफ्तार से गेट तोड़कर घुसता है, तो सुरक्षा कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर उसे रोक नहीं सकते।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की सियासत में परिवारवाद की गहरी जड़ें, हर छठा नेता विरासत पर राजनीति कर रहा; ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles