27.6 C
Jaipur
Wednesday, October 8, 2025

बिहार चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बाद प्रियंका गांधी पहुंचीं रणथंभौर, टाइगर सफारी का लेंगी आनंद

Newsबिहार चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बाद प्रियंका गांधी पहुंचीं रणथंभौर, टाइगर सफारी का लेंगी आनंद

Priyanka Gandhi At Ranthambore Tiger Reserve: सवाई माधोपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को निजी यात्रा पर राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचीं, जहां उनका काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल शेर बाग पहुंचा। यहां राजस्थानी पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी तीन से चार दिन रणथंभौर में ही रुकेंगी और इस दौरान नेशनल पार्क में बाघों का भ्रमण करेंगी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने उनके दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि रणथंभौर नेशनल पार्क सेलिब्रिटी और राजनीतिक हस्तियों के बीच हमेशा से एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन रहा है, और प्रियंका गांधी का यह दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। प्रियंका गांधी का यह दौरा पूरी तरह निजी है।

छुट्टियां बिताने राहुल गांधी पहुंचे रणथंभौर नेशनल पार्क, शावकों की अठखेलियों का उठाया लुत्फ | Rahul Gandhi Ranthambore Tiger Safari Spotting Tigers and Family Ties

प्रियंका अक्सर आती हैं रणथंभौर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा  का रणथंभौर से गहरा लगाव है। प्रियंका गांधी अक्सर अपने परिवार के साथ रणथंभौर आती रही हैं, और पार्क का भ्रमण कर बाघ-बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की स्वछंद अठखेलियां देखती हैं। प्रियंका गांधी को वन्यजीव फोटोग्राफी का शौक मात्र 13 वर्ष की उम्र में लग गया था, जब वे पहली बार अपने पिता राजीव गांधी के साथ रणथंभौर आई थीं। उस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने बच्चों के लिए शिकार करती एक बाघिन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी खींची थी। प्रियंका गांधी ने स्वयं स्वीकारा है कि फोटोग्राफी का शौक उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला, जिन्होंने उन्हें कैमरा पकड़ना और जंगल को महसूस करना सिखाया।

Priyanka Gandhi Ranthambore Visit Photos Update | Ranthambore Tiger Safari | प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ की टाइगर सफारी: बाघिन ऐरोहेड और 3 शावक आए नजर; बेटे रेहान ने कैमरे ...

द टाइगर्स रीम‘ – एक बाघिन की कहानी प्रियंका की नजर से

प्रियंका गांधी के कैमरे से लिए गए वन्यजीवों के फोटो पर आधारित एक मेगासाइज कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित की गई है, जिसका नाम है – “The Tiger’s Realm” (द टाइगर्स रीम)। यह पुस्तक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई थी और इसे राजीव गांधी को समर्पित किया गया है। इस पुस्तक को प्रियंका गांधी ने होटेलियर और वन्यजीव विशेषज्ञ जैसल सिंह और अंजली सिंह के साथ मिलकर तैयार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इसका डिज़ाइन खुद प्रियंका गांधी ने किया है। राजीव गांधी को समर्पित इस पुस्तक में रणथंभौर के खूबसूरत फोटो हैं, जिनमें बाघों की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है।

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles