दशहरा और दीपावली के मौके पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। घर जाने-आने को और आसान बनाने के लिए रेलवे ने घोषणा की है कि 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के कुल 39 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर DRM अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में 1 अक्टूबर से 39 डिब्बों की अस्थाई वृद्धि की जा रही है।
Table of Contents
Toggleजोधपुर मंडल की प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि
-
14707/14708 हनुमानगढ़–दादर–हनुमानगढ़:
हनुमानगढ़ से 1 से 31 अक्टूबर तक और दादर से 2 अक्टूबर से नवंबर तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई वृद्धि। -
22977/22978 जयपुर–जोधपुर–जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट:
1 से 31 अक्टूबर तक 1 फर्स्ट एवं 1 सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई वृद्धि। -
14801/14802 जोधपुर–इंदौर–जोधपुर एक्सप्रेस:
जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर तक और इंदौर से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान और 3 जनरल डिब्बे की अस्थाई वृद्धि।
त्योहारों पर जोधपुर मंडल की अन्य प्रमुख ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की वृद्धि
-
12465/12466 इंदौर–भगत की कोठी–इंदौर एक्सप्रेस:
इंदौर से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक और भगत की कोठी से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान और 3 जनरल डिब्बों की अस्थाई वृद्धि। -
14854/14853 जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस:
जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर तक और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई वृद्धि। -
14864/14863 जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस:
जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर तक और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई वृद्धि।
जोधपुर मंडल की और प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि
-
14866/14865 जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस:
जोधपुर से 1–31 अक्टूबर और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर–1 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई वृद्धि। -
14807/14808 जोधपुर–दादर–जोधपुर एक्सप्रेस:
जोधपुर से 3–31 अक्टूबर और दादर से 4 अक्टूबर–1 नवंबर तक 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। -
20483/20484 भगत की कोठी–दादर–भगत की कोठी सुपरफास्ट:
भगत की कोठी से 2–30 अक्टूबर और दादर से 4 अक्टूबर–1 नवंबर तक 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई वृद्धि। -
04827/04828 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी स्पेशल:
भगत की कोठी से 4 अक्टूबर–1 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 5 अक्टूबर–2 नवंबर तक 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थाई वृद्धि।
जोधपुर मंडल और अन्य प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि
-
20485/20486 जोधपुर–साबरमती–जोधपुर सुपरफास्ट:
जोधपुर से 1–31 अक्टूबर और साबरमती से 3 अक्टूबर–2 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थाई वृद्धि। -
20492/20491 साबरमती–जैसलमेर–साबरमती:
साबरमती से 1–31 अक्टूबर और जैसलमेर से 2 अक्टूबर–1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की वृद्धि। -
20475/20476 बीकानेर–मिरज–बीकानेर:
बीकानेर से 6–27 अक्टूबर और मिरज से 7–28 अक्टूबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा। -
22497/22498 श्रीगंगानगर–तिरूच्चिराप्पल्लि–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस:
श्रीगंगानगर से 6–27 अक्टूबर और तिरूच्चिराप्पल्लि से 10–31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई वृद्धि। -
20481/20482 भगत की कोठी–तिरूच्चिराप्पल्लि–भगत की कोठी एक्सप्रेस:
भगत की कोठी से 1–29 अक्टूबर और तिरूच्चिराप्पल्लि से 4 अक्टूबर–1 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- राजस्थान में मौसम का बदलाव, उदयपुर और आसपास के हिस्सों में बारिश की संभावना