22.2 C
Jaipur
Wednesday, October 8, 2025

राजस्थान में लौट आया मानसून! किसानों की रबी फसल पर फिर मंडराया संकट, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

Newsराजस्थान में लौट आया मानसून! किसानों की रबी फसल पर फिर मंडराया संकट, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। धौलपुर, रींगस, भरतपुर, कोटपूतली, सीकर और कोटा जैसे इलाकों में तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन यह राहत किसानों के लिए नई मुसीबत बनकर आई है। खेतों में बोई गई रबी की फसल अब बारिश की मार झेल रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार को धौलपुर में दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश ने शाम 3:30 बजे के बाद मूसलाधार रूप ले लिया।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 51290 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 390992 एकड़ रकबा कवर - 51290 farmers registered on Meri Fasal Mera Byora bnk -

सरसों की फसल पर खतरा

किसानों ने शारदीय नवरात्र के दौरान सरसों की बुवाई शुरू कर दी थी और फसल अंकुरित होने लगी थी। लेकिन तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। धौलपुर के किसान विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो सरसों की फसल का अंकुरण खराब हो सकता है या पूरी फसल नष्ट हो सकती है।

खरीफ के बाद अब रबी भी संकट में

खरीफ की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी थी। किसान अब रबी की फसल पर उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन अब दोबारा बारिश शुरू होने से किसानों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से गेहूं, मटर और आलू की बुवाई प्रभावित हो रही है।

मानसून की विदाई ने फिर से किया परेशान

करीब 20 दिन पहले मानसून का असर थम गया था, और किसान खेतों को तैयार करने में जुटे थे। लेकिन विदाई लेता मानसून अब फिर कहर बरपाने लगा है। आज तूफानी हवाओं के साथ 2 घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जलभराव की स्थिति पैदा कर दी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles