IMD Weather Forecast: जयपुर। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है, जबकि दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
सीकर में सबसे कम, बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान
राज्य के प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। सीकर में सबसे कम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान इस प्रकार हैं।
-
अजमेर: 16°C
-
भीलवाड़ा: 17.9°C
-
अलवर: 18.4°C
-
जयपुर: 19.4°C
-
कोटा: 20.1°C
-
चित्तौड़गढ़: 18.3°C
-
करौली: 18.9°C
-
दौसा: 16.4°C
-
प्रतापगढ़: 18.1°C
-
झुंझुनूं: 17.1°C
दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी
हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। अगले दो सप्ताह तक राज्य के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
राजस्थान मौसम अपडेट 10 अक्टूबर
* उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री से. दर्ज किया गया है।* राज्य के सभी भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 10, 2025
24 घंटे में अधिकतम तापमान का हाल
-
अजमेर: 30.2°C
-
भीलवाड़ा: 31.5°C
-
अलवर: 30°C
-
जयपुर: 31°C
-
सीकर: 29.5°C
-
कोटा: 30.9°C
-
चित्तौड़गढ़: 32.3°C
-
बाड़मेर: 35.4°C
-
जैसलमेर: 35.5°C
-
जोधपुर: 32.7°C
-
फलोदी: 32.8°C
-
बीकानेर: 32.4°C
-
चूरू: 31°C
-
श्रीगंगानगर: 32.5°C
-
नागौर: 31.5°C
-
जालौर: 33.5°C
-
सिरोही: 31.4°C
-
फतेहपुर: 30.7°C
-
करौली: 30.4°C
-
दौसा: 30.4°C
-
लूणकरणसर: 31.8°C
-
प्रतापगढ़: 30.1°C
-
झुंझुनूं: 29.2°C
-
पाली: 29.6°C
ठंड की शुरुआत, पर सर्दी अभी बाकी
हालांकि तापमान में गिरावट ने ठंड का एहसास करवा दिया है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ठंड की शुरुआत है। नवंबर के मध्य से तापमान में और गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें: SMS अस्पताल के HOD की करोड़ों की संपत्ति, आलीशान मकान पर पहुंची ACB की टीम तो अधिकारी के ठाठ देख रह गई हैरान