RajasthanWeather: राजस्थान में मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 14 अक्टूबर से मौसम के शुष्क होने के कारण गुलाबी सर्दी का असर कुछ कम होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत में हवाओं का रुख बदलने और पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से अब राज्य में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
दीपावली पर कैसा होगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक किसी भी तरह की वेदर एक्टिविटी नहीं होने के कारण राजस्थान समेत पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे धूप की तपिश भी बढ़ सकती है।
राजस्थान दर्ज बारिश: 14 अक्टूबर 2025
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा |
राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.7 डिग्री दर्ज़ किया गया |मौसम विज्ञान केंद्र,
जयपुर pic.twitter.com/ONDiVe99OD— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 14, 2025
सीकर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में (सोमवार को) राज्य के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सुबह-शाम की ठंडक में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
| 🔹 शहर | 🌡️ न्यूनतम तापमान (°C) | 
|---|---|
| सीकर | 15.5 (राज्य में सबसे ठंडा) | 
| जयपुर | 19.6 | 
| जोधपुर | 18.8 | 
| अजमेर | 16.3 | 
| कोटा | 20.4 | 
| बीकानेर | 20.1 | 
| श्रीगंगानगर | 18.7 | 
| बाड़मेर (अधिकतम) | 36.9 | 
नवंबर-दिसंबर में कड़ाके की सर्दी की आशंका
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष ला-नीना प्रभाव के चलते नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। इसके प्रभाव से राजस्थान में शीतलहर का असर तेज हो सकता है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से ही सर्दी का प्रकोप बढ़ने की शुरुआत हो सकती है।

