जोधपुर। जैसलमेर में भीषण बस हादसे में डीएनए परीक्षण और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होते ही जिला प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच एक घायलों की मौत और हो जाने से मृतकों की संख्या 22 हो गई है।
नई मौत से संख्या बढ़ी
हादसे में बम्बोरो की ढाणी निवासी भागू बानो (54 वर्ष) की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वे लगभग 80 % तक झुलसी थीं और वेंटिलेटर पर थीं। इस अतिरिक्त मृत्यु के बाद मृतकों की कुल संख्या 22 हो गई है।
मोर्चरी पर धरना
महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में शेरगढ़ क्षेत्र के मेघवाल समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ₹50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है, तभी तक अपने 5 शवों को नहीं उठाएंगे। विधायक और मंत्री मौके पर आए थे और आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समाज के नेता जोराराम मेघवाल ने कहा कि परिवारों को न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।
शव वितरण की व्यवस्था
कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुंचाया जाएगा। 20 में से एक शव पर अभी तक कोई दावा नहीं हुआ है, उसे एम्स अस्पताल में रखा गया है। हर एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी और एक पुलिस कांस्टेबल की व्यवस्था की गई है, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पहला शव राजेंद्र सिंह (जैसलमेर के पत्रकार) का रवाना किया गया। जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
मृतकों की सूची
एम्स अस्पताल में शवों के नाम
जितेश चौहान, महेन्द्र (लवारण), खुशी (लवारण), इरफान खान (बम्बोरो की ढाणी), बरकत खान (बासनपीर), शाहरुख खान (चाम्पला), अयुब खान (बासनपीर), बसीरा (बासनपीर), जसु (कोटड़ी)
एमजीएच अस्पताल में शवों के नाम
स्वरूप (जोधपुर), गोपीलाल (लाठी), जोगराज सिंह (झलारिया), पार्वती (लवारण), दीक्षा (लवारण), शौर्य (लवारण), दीपक (जैसलमेर), राजेंद्र सिंह चौहान (जैसलमेर), हसीना (बम्बोरो की ढाणी), भागू बानो (बम्बोरो की ढाणी निवासी)
हेल्पलाइन और सूचना
जोधपुर हेल्पलाइन
-
जिला नियंत्रण कक्ष: 0291‑2650349, 2650350
-
महात्मा गांधी अस्पताल: 09414159222
जैसलमेर हेल्पलाइन
-
ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल: 9460106451, 9636908033
-
जैसलमेर हेल्पलाइन: 9414801400, 8003101400, 02992‑252201, 02992‑255055। प्रशासन ने निवेदन किया है कि यदि किसी को किसी लापता व्यक्ति से संबंधित जानकारी हो, तो तुरंत उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करें।

