23.6 C
Jaipur
Wednesday, October 29, 2025

Bihar election 2025: ‘जादूगर’ गहलोत ने सुलझाया बिहार चुनाव का पेंच, तेजस्वी होंगे सीएम फेस

OP-EDBihar election 2025: ‘जादूगर’ गहलोत ने सुलझाया बिहार चुनाव का पेंच, तेजस्वी होंगे सीएम फेस

Bihar mahagathbandhan CM candidate: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की सहमति से गठबंधन की सभी सहयोगी दलों की मौजूदगी में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

गहलोत ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बनाता है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महागठबंधन में कुछ सीटों पर विवाद होना आम बात है, लेकिन राज्य के मुद्दों और नीतियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गहलोत और लालू यादव की बैठक के बाद फैसला

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान सीट बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसे सुलझाने के लिए गहलोत और कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बैठक में आगे की रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और सरकार बनने के बाद नीति-निर्माण पर चर्चा हुई।

Image

घटक दलों की फ्रेंडली फाइट ने बढ़ाई मुश्किलें

बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन महागठबंधन की पार्टियों ने 256 उम्मीदवार उतार दिए हैं। राजद ने 143, कांग्रेस ने 61 और वीआईपी ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। फ्रेंडली फाइट की वजह से कार्यकर्ता और समर्थक भ्रमित हैं, लेकिन गठबंधन नेतृत्व ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।

Image

नामांकन दाखिल, चुनाव प्रचार जोरों पर

उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है और चुनाव प्रचार पूरे जोश-खरोश से जारी है। महागठबंधन एकजुट होकर बिहार की जनता के सामने है और आगामी चुनाव परिणाम का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप कर्मी ने आंख मारी, फिर कहा- क्या माल लग रही है, SDM की पत्नी ने लगाए आरोप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles