12.6 C
Jaipur
Tuesday, January 13, 2026

अजमेर में शोक की लहर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का आज होगा अंतिम संस्कार

Newsअजमेर में शोक की लहर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का आज होगा अंतिम संस्कार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर जयपुर से अजमेर पहुंच गया है। सोमवार शाम जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका निधन हो गया था। इंदिरा देवी के निधन की खबर फैलते ही अजमेर में शोक की लहर छा गई। कुछ देर में उनकी पार्थिव देह संत कंवर राम निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी, जहां परिजन, शुभचिंतक और समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्यकर्ता

इंदिरा देवी के निधन की खबर मिलते ही अजमेर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगे। स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शहर के कई प्रमुख नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता लगातार उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

अजमेर पहुंचा स्‍पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी का पार्थिव शरीर, आज होगा अंत‍िम संस्‍कार

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अजमेर पहुंचने का कार्यक्रम तय है। वे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। प्रशासन और पुलिस की ओर से निवास स्थान पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए अधिकारी मौके पर तैनात हैं। बड़ी संख्या में लोग देवनानी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Rajasthan: जयपुर हादसे के शोक में डूबे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, जन्मदिन पर नहीं लिया सम्मान, संतों संग बिताया दिन सादगी में! 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles