20.6 C
Jaipur
Tuesday, January 13, 2026

Anta Bypoll Result 2025: प्रमोद जैन भाया की धमाकेदार वापसी, अंता सीट पर बड़ी जीत, मोरपाल दूसरे नंबर पर रहे

NewsAnta Bypoll Result 2025: प्रमोद जैन भाया की धमाकेदार वापसी, अंता सीट पर बड़ी जीत, मोरपाल दूसरे नंबर पर रहे

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने शानदार जीत दर्ज की है। भाया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों से हराकर एक बार फिर इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया है। यह अंता में उनकी चौथी जीत है।

2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले भाया ने 2025 के उपचुनाव में दमदार वापसी करते हुए चुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल की। उनकी जीत को कांग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

कितने मिले वोट?

  • प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस): 69,571 वोट
  • मोरपाल सुमन (भाजपा): 53,959 वोट
  • नरेश मीणा: 53,800 वोट

12 अन्य प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से अधिकतर को 1,000 से कम वोट ही मिले। इनमें 10 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।

कांग्रेस संख्या 67 पर पहुँची

अंता उपचुनाव जीतने के बाद राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। राज्य विधानसभा का वर्तमान स्ट्रेंथ

  • भाजपा – 118 विधायक
  • भारत आदिवासी पार्टी – 4 विधायक
  • बसपा – 2 विधायक
  • रालोद – 1 विधायक

क्यों हुआ उपचुनाव?

2023 में प्रमोद जैन भाया को भाजपा के कंवर लाल मीणा ने 5,861 वोटों से हराया था। बाद में कंवर लाल मीणा एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया और सीट खाली हो गई। इसके बाद अंता में उपचुनाव करवाया गया।

कांग्रेस के लिए बड़ी जीत

भाया की यह जीत कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि राज्य में उसकी राजनीतिक वापसी के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: CBSE फिर बदलाव की राह पर! दो दशक में क्यों नहीं टिक पाया एक भी सिस्टम?

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles