29.9 C
Jaipur
Monday, August 18, 2025

मोदी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Newsमोदी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि बिरसा मुंडा के बलिदान और समर्पण हमेशा देश की जनता को प्रेरित करते रहेंगे।

मुंडा ने ब्रिटिश शासन के दमन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन शुरू किया था और वर्ष 1900 में महज 24 साल की उम्र में जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

बिरसा मुंडा के अनुयायी उन्हें भगवान की संज्ञा देते हैं। उनकी जयंती 15 नवंबर को मोदी सरकार ने 2021 में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ ​​के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

भाषा वैभव रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles