34.4 C
Jaipur
Tuesday, June 10, 2025

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी उप्र सरकार, प्रतिमा का अनावरण कल

Newsमहाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी उप्र सरकार, प्रतिमा का अनावरण कल

लखनऊ, नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

इसमें कहा गया है कि कांस्य निर्मित 40 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। प्रतिमा को सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी।

शुक्ला ने बताया कि इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार की रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा प्रतिमा को बनाया गया है जिसकी लागत करीब पौने पांच करोड़ रुपये है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस परियोजना की शुरूआत की थी। इसके तहत ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन संबंधी विकास कार्य के साथ महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित की गई है।

भाषा जफर संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles