28 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने असम दौरा दूसरी बार स्थगित किया

Newsराष्ट्रपति मुर्मू ने असम दौरा दूसरी बार स्थगित किया

गुवाहाटी, 10 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस सप्ताह के अंत में होने वाला एक दिवसीय असम दौरा ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के कारण स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुर्मू को बृहस्पतिवार को यहां राज्य सरकार के एक समारोह में प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मानसिंह को श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्रदान करना था। यह दूसरी बार है जब उन्होंने अपना असम दौरा स्थगित किया है।

असम के राज्यपाल के सचिवालय के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, कार्यक्रम निर्धारित समय पर होगा और राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’

राष्ट्रपति कार्यालय ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को भी दौरा स्थगित करने की सूचना दे दी है।

मुर्मू को पहले 25 अप्रैल को राज्य पुरस्कार प्रदान करना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद के घटनाक्रम के मद्देनजर उन्होंने अपनी दो दिवसीय यात्रा स्थगित कर दी थी।

भाषा अमित रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles