25.3 C
Jaipur
Sunday, August 24, 2025

वन मोबिक्विक सिस्टम्स की पात्र कर्मचारियों को 3,27,688 इसॉप देने की घोषणा

Newsवन मोबिक्विक सिस्टम्स की पात्र कर्मचारियों को 3,27,688 इसॉप देने की घोषणा

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने कंपनी के पात्र कर्मचारियों को 3,27,688 शेयर विकल्प देने (इसॉप) की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, प्रत्येक शेयर विकल्प दो रुपये अंकित मूल्य के एक पूर्ण चुकता शेयर में परिवर्तनीय है। विकल्पो का मूल्य अंकित मूल्य पर ही निर्धारित किया गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘…कंपनी के निदेशक मंडल की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति ने एक प्रस्ताव के माध्यम से 12 जून, 2025 को कंपनी के पात्र कर्मचारियों को मोबिक्विक कर्मचारी शेयर विकल्प योजना 2014 के अंतर्गत 3,27,688 शेयर विकल्प प्रदान करने को मंजूरी दी है।’’

ये विकल्प ‘लॉक-इन’ अवधि के अधीन नहीं होंगे और चार वर्ष में दिए जाएंगे होंगे।

भाषा निहारिका अजय

अजय

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles