25.3 C
Jaipur
Sunday, August 24, 2025

पुलिस नियुक्ति समारोह में भाग लेने के लिए 15 जून को लखनऊ आएंगे अमित शाह: मुख्यमंत्री

Newsपुलिस नियुक्ति समारोह में भाग लेने के लिए 15 जून को लखनऊ आएंगे अमित शाह: मुख्यमंत्री

लखनऊ, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को पुलिस नियुक्ति समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ आएंगे।

मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जिसमें 60,244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘नए नियुक्त किए गए पुलिसकर्मियों में से 12,000 से अधिक महिलाओं को एक ही बैच में पुलिस बल में भर्ती किया गया है- जो 1947 से 2017 के बीच केवल 10,000 की भर्ती की तुलना में एक रिकॉर्ड है।’’

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और पारदर्शी भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता को दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश अब शासन तथा रोजगार के मामले में मिसाल कायम कर रहा है।

भाषा किशोर जफर खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles