30.1 C
Jaipur
Monday, July 14, 2025

मराठा रॉयल्स ने लाड को कप्तान नियुक्त किया, देशपांडे और अरमान के विकल्प भी घोषित

Newsमराठा रॉयल्स ने लाड को कप्तान नियुक्त किया, देशपांडे और अरमान के विकल्प भी घोषित

मुंबई, 26 मई (भाषा) मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने टी20 मुंबई लीग के तीसरे सत्र से पहले सोमवार को सिद्धेश लाड को कप्तान नियुक्त किया जबकि तुषार देशपांडे और अरमान जाफर के विकल्प की घोषणा भी की।

आइकन खिलाड़ियों में शामिल देशपांडे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने पीटीआई को पुष्टि की कि छब्बीस साल के अरमान भी लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्होंने एमसीए से आग्रह किया है कि वह पुड्डुचेरी की ओर से खेलना चाहते हैं। उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है।

देशपांडे और अरमान के विकल्प के तौर पर टीम में रोहन राजे और सक्षम पराशर को शामिल किया गया है।

वर्ष 2022-23 सत्र में गोवा का प्रतिनिधित्व करने के बाद लाड को एक साल का ब्रेक लेना पड़ा था जिसके बाद पिछले साल उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से सफल वापसी की।

टीम मेंटर (मार्गदर्शक) और भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बयान में कहा, ‘‘वह (लाड) ऐसा खिलाड़ी है जो खेल को अच्छी तरह पढ़ सकता है, दबाव को झेलता है और उदाहरण के साथ अगुआई करता है। वह प्रत्येक प्रारूप में खेला है, प्रत्येक भूमिका से सामंजस्य बैठाया है और हमेशा योगदान दिया है।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles