14.6 C
Jaipur
Sunday, December 14, 2025

दिल्ली: भाजपा पार्षद सत्य शर्मा एमसीडी की स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने गए

Newsदिल्ली: भाजपा पार्षद सत्य शर्मा एमसीडी की स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्य शर्मा बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने गए और पार्टी के ही सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।

एमसीडी की स्थायी समिति का गठन ढाई साल के अंतराल के बाद किया गया और चुनाव के बाद समिति के गठन से, प्रमुख विकास और प्रशासनिक पहलों में तेजी आने की उम्मीद है।

यह 18 सदस्यों वाली स्थायी समिति, निगम की वित्तीय व्यवस्था को नियंत्रित करने वाली प्रमुख पैनल है और पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली किसी भी परियोजना को समिति से मंजूरी लेनी होती है। स्थायी समिति न होने के कारण स्वच्छता से जुड़े कई नीतिगत मामले और परियोजनाओं के कार्य अटके हुए थे।

भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी वार्ड से पार्षद शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया था, जो तीन बार पार्षद रह चुके हैं और पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम में महापौर की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार को नामित किया था, जिन्हें सात वोट मिले, जबकि शर्मा ने 11 वोट हासिल किए।

भाजपा पार्षद सिंह को 11 वोट मिले जबकि आप की मोहिनी जीनवाल को सात वोट मिले।

वर्तमान में स्थायी समिति में भाजपा के पास पूरा बहुमत है, जिसमें पार्टी के 18 में से 11 सदस्य हैं।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles