30.6 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

भुवनेश्वर में अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड, पांच लोग गिरफ्तार

Newsभुवनेश्वर में अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड, पांच लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (भाषा) पुलिस ने भुवनेश्वर में पांच लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हवाईअड्डा थाने के कर्मियों ने पोखरीपुट इलाके में छापेमारी के बाद गिरफ्तारियां कीं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि उनके पास से छह अवैध हथियार जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रबीन कुमार सिंह (40), राघवेंद्र सिंह (28), अभिषेक राजपूत (31), इंद्रजीत सिंह (38) और एसके सकील (28) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि इनमें से तीन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से, एक मध्य प्रदेश के भिंड जिले से और एक कटक के सालेपुर से है।

उन्होंने कहा कि हथियारों के साथ एक कार और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

आयुक्त ने बताया कि पिछले दो महीने से शहर के जटनी गेट इलाके में किराए के एक मकान में रह रहा प्रबीन हथियारों का तस्कर है और दूसरे राज्यों से अवैध हथियार लाता है।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles