28.6 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

अवैध हथियार बनाने और गिरोहों को आपूर्ति करने के आरोप में राजस्थान से पांच लोग गिरफ्तार

Newsअवैध हथियार बनाने और गिरोहों को आपूर्ति करने के आरोप में राजस्थान से पांच लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने तीन-दिवसीय अभियान में राजस्थान से पांच अवैध हथियार निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी कथित तौर पर विकास लगरपुरिया गिरोह सहित विभिन्न गिरोहों को देसी हथियार आपूर्ति करने में संलिप्त थे।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 10 देसी पिस्तौल (कट्टा), 12 बोर की एक राइफल तथा 17 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने हथियार बनाने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में बनाई गई एक फैक्टरी को भी ध्वस्त किया और वहां से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार और उपकरण बरामद किए।

ये गिरफ्तारियां दिल्ली के अपराध शाखा पुलिस थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले की जांच के दौरान की गईं। यह मामला तब दर्ज किया गया था जब लगरपुरिया गिरोह के एक अहम सदस्य, रोहित गहलोत को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) सुरेन्द्र कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘गहलोत को दो अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने ये हथियार राजस्थान के डीग के पहाड़ी इलाके के निवासी जुबेर से खरीदे थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक लक्षित अभियान शुरू किया।’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह (46), सोनू सिंह (23), मुबीन (62), शेर मोहम्मद उर्फ ​​शेरू (42) और जुबेर (28) के रूप में हुई है। इनमें से मुबीन और शेरू मुख्य निर्माता थे, जबकि बाकी आरोपी इन हथियारों को दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय अपराधी गिरोहों तक पहुंचाने का काम करते थे।

भाषा योगेश सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles