29.2 C
Jaipur
Wednesday, August 27, 2025

बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा पटना के नये एसएसपी नियुक्त

Newsबिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा पटना के नये एसएसपी नियुक्त

पटना, 14 जून (भाषा) बिहार सरकार ने शनिवार को अपने आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया और उन्हें नयी पदस्थापना दी। इसमें पटना के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और कई जिला पुलिस प्रमुखों की तैनाती भी शामिल है।

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार (2012 बैच के अधिकारी) अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का पदभार संभालेंगे। कुमार की जगह कार्तिकेय के. शर्मा (2014 बैच के अधिकारी) लेंगे, जो अब तक पूर्णिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे।

दीक्षा (2021 बैच की अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-मध्य) नियुक्त किया गया, जबकि परिचय कुमार (2021 बैच के अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-पूर्व) बनाया गया।

भानु प्रताप सिंह (2021 बैच के अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-पश्चिम) नियुक्त किया गया।

अधिसूचना के अनुसार, ‘‘स्वीटी सहरावत (2020 बैच अधिकारी) को पूर्णिया जिले का पुलिस अधीक्षक, जबकि शरत आर एस (2020 बैच अधिकारी) को सुपौल और अरविंद प्रताप सिंह (2018 बैच अधिकारी) को समस्तीपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया। इसी तरह, विश्वजीत दयाल (2017 बैच अधिकारी) को जमुई जिले का एसपी नियुक्त किया गया।’’

इससे पहले, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने 20 मई को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला किया था।

इसके अलावा, उसी दिन बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया था।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles