30.3 C
Jaipur
Wednesday, August 27, 2025

मंगलुरू में एनएच-66 के एक हिस्से पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक

Newsमंगलुरू में एनएच-66 के एक हिस्से पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक

मंगलुरु, 14 जून (भाषा) तटीय कर्नाटक के मुख्य जिलों दक्षिण कन्नड़, उडुपी एवं उत्तर कन्नड़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला राजमार्ग अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में सूरथकल और नंतूर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। अधिकारियो ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तटीय जिलों में पिछले चौबीस घंटों में 110 मिमी तक वर्षा रिकार्ड की गयी, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गयी।

एक आधिकारिक सूचना में राजमार्ग प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग (भूमि और यातायात) नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 31 के तहत मानसून की अवधि के लिए दोपहिया और तिपहिया वाहनों को निर्धारित सर्विस रोड पर चलाये जाने के निर्देश दिये हैं और इस अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर इन वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया है।

सूचना में कहा गया है कि इस प्रतिबंध के सितंबर 2025 तक लागू रहने की संभावना है।

दक्षिण कन्नड़ जिला समेत कर्नाटक के तटीय जिलों में मौसम विभाग ने 16 जून की सुबह तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles