24.2 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की शिनाख्त हुई: अधिकारी

Newsगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की शिनाख्त हुई: अधिकारी

गांधीनगर, 15 जून (भाषा) गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर के डीएनए नमूने का उनके परिजनों के डीएनए नमूनों से मिलान हो गया है। यह जानकारी राज्य के एक मंत्री ने रविवार को दी।

रूपाणी एअर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए नमूने आज पूर्वाह्न 11.10 बजे (उनके परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने से) मेल खा गए।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें डीएनए मिलान के बारे में जानकारी दी।

लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की भी मौत हो गई। वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles