26.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

सोशल मीडिया पर ‘शत्रु राष्ट्र के प्रति सहानुभूति’ जताने के आरोप में असम में 2 और लोग गिरफ्तार

Newsसोशल मीडिया पर ‘शत्रु राष्ट्र के प्रति सहानुभूति’ जताने के आरोप में असम में 2 और लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी, 26 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘दुश्मन देश के प्रति सहानुभूति’ जताने के लिए सोमवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पिछले महीने हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 78 हो गई है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में गोलपाड़ा से हमीदुल इस्लाम और माजुली से रूपम सैकिया शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई पर अद्यतन जानकारी। सोशल मीडिया पर दुश्मन देश के प्रति सहानुभूति रखने वाले 78 राष्ट्र विरोधी तत्वों को अब सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।”

शर्मा ने पहले कहा था कि ‘देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’।

पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जो कथित तौर पर “भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों” में लिप्त थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा, लेकिन सभी पर नहीं।

भाषा प्रशांत वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles