26 C
Jaipur
Sunday, August 24, 2025

फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद उड़ान बीच रास्ते से ही पर लौट गयी

Newsफ्रैंकफर्ट-हैदराबाद उड़ान बीच रास्ते से ही पर लौट गयी

हैदराबाद, 15 जून (भाषा) फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रहा लुफ्थांसा विमान वापस अपने बेस पर लौट गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, इस उड़ान के रद्द हो जाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा है।

वेबसाइट फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, उड़ान एलएच 752 फ्रैंकफर्ट से अपराह्न 2:15 बजे रवाना हुई और इसे सोमवार को सुबह छह बजे हैदराबाद पहुंचना था।

वेबसाइट के अनुसार यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles