28.2 C
Jaipur
Thursday, July 3, 2025

गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सड़क धंसी, BEST बस गड्ढे में समाई

Fast Newsगिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास सड़क धंसी, BEST बस गड्ढे में समाई

मुंबई, 16 जून (भाषा) दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की एक बस गड्ढे में फंस गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गिरगांव मेट्रो स्टेशन स्थल के पास ठाकुरद्वार में डॉ. बाबासाहेब जयकर मार्ग पर हुई जहां मुंबई मेट्रो लाइन-तीन पर काम जारी है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क के आंशिक रूप से धंस जाने के कारण बस का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंस गया।

कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेट्रो कार्य के कारण लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा बन गया है।

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। बेस्ट के प्रवक्ता सुदास सावंत ने बताया कि वे घटना के विवरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाषा खारी शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles