11.6 C
Jaipur
Friday, December 12, 2025

“सिक्किम के स्वर्ण जयंती वर्ष पर राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट किया गया विशेष सिक्का और डाक टिकट”

News"सिक्किम के स्वर्ण जयंती वर्ष पर राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट किया गया विशेष सिक्का और डाक टिकट"

गंगटोक, 16 जून (भाषा) मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह भेंट किए, जिनमें एक सिक्का और एक डाक टिकट शामिल हैं।

तमांग ने हिमालयी राज्य के लोगों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि बैठक के दौरान तमांग ने राष्ट्रपति को एक स्मृति चिन्ह, एक सिक्का और एक डाक टिकट भेंट किया, जो भारतीय संघ में सिक्किम के एक राज्य के रूप में एकीकरण के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को एक गर्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह भाव सिक्किम की जनता की एकता और आकांक्षाओं का प्रतीक है।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles