21.9 C
Jaipur
Tuesday, June 17, 2025

सपकाल का दावा: राजकोट किले में शिवाजी की नई प्रतिमा के आधार में छेद हुआ

Newsसपकाल का दावा: राजकोट किले में शिवाजी की नई प्रतिमा के आधार में छेद हुआ

मुंबई, 16 जून (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की नव स्थापित प्रतिमा के आधार पर एक बड़ा छेद हो गया है।

पिछले वर्ष 26 अगस्त को प्रतिमा गिरने के बाद उसके स्थान पर यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। पुरानी प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस पर किया था।

सपकाल ने बताया कि नई प्रतिमा का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने हाल में 11 मई को किया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यदि एक महीने में ही प्रतिमा के आधार पर बड़ा छेद हो गया है तो यह घटिया निर्माण का संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रतिमा का उद्घाटन किया था वह निर्माण कार्य में हुए भारी भ्रष्टाचार के कारण महज आठ महीने में ही ढह गई थी।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछली प्रतिमा के ढह जाने पर जनता के गुस्से के बाद नई प्रतिमा स्थापित की गई, लेकिन इस बार भी भ्रष्टाचार के कारण प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles