मुंबई, 26 मई (भाषा) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक (दिवंगत) की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यालयों का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान बंजारा समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता नाइक बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
भाजपा ने महाराष्ट्र में 1.51 करोड़ सदस्यों का पंजीकरण किया है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि भाजपा राज्य में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है।
शाह ने एक सदस्यता पंजीकरण केंद्र को ‘लक्ष्य पूर्ति’ प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाषा वैभव शोभना
शोभना