26.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

Newsसैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

कोलकाता, 17 जून (भाषा) सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई180 समय पर हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पौने एक बजे पहुंची लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।

सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया।

विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है।

भाषा शोभना संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles