26.3 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

“लाहौल में पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, हरियाणा के दो लोगों की मौत”

News"लाहौल में पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, हरियाणा के दो लोगों की मौत"

शिमला, 17 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में एक टेम्पो ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार शाम को कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ग्राम्फु के समीप हुई दुर्घटना में मृतकों की संख्या की तो पुष्टि कर दी थी, लेकिन घायलों की संख्या पहले स्पष्ट नहीं थी।

उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मनाली में एक अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान हरियाणा में करनाल निवासी मोनिका (28) और फरीदाबाद निवासी रवि मेहता (32) के रूप में की गयी है। घायल लोग हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रश्मि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक से चूक हुई होगी। मामले की जांच जारी है।

दुर्घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद तीन पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियानों में मदद की।

भाषा गोला वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles