26.4 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधान न्यायाधीश गवई के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

Newsराष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधान न्यायाधीश गवई के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) हाल में भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को रात्रिभोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों सहित अन्य गणमान्य भी रात्रिभोज में शामिल हुए।

न्यायमूर्ति गवई जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने सहित कई ऐतिहासिक फैसले देने वाली पीठों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 14 मई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles