28.2 C
Jaipur
Thursday, July 10, 2025

सेबेस्टियन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला

Newsसेबेस्टियन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला

गुमी (दक्षिण कोरिया), 27 मई (भाषा) सर्विन सेबेस्टियन ने मंगलवार को यहां पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का खाता खोला।

भारत के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा, 21 मिनट और 13.60 सेकंड (1:21:13.60) का समय लेकर चीन के वांग झाओझाओ (1:20:36.90) और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:44.90) के बाद टूर्नामेंट की पहली स्पर्धा में पोडियम स्थान हासिल किया।

सेबेस्टियन का समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1:21:23 से थोड़ा पीछे था, जो उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था।

इस स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अमित 1:22:14.30 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। भारत ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में 27 पदक जीते थे।

भाषा

पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles