27.3 C
Jaipur
Wednesday, June 18, 2025

रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में लाए गए शेर और मगरमच्छ

Newsरांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में लाए गए शेर और मगरमच्छ

रांची, 17 जून (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एशियाई शेरों और मगरमच्छों का एक-एक जोड़ा लाया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि शेरों और मगरमच्छों को जानवरों की अदला बदली कार्यक्रम के तहत नया रायपुर स्थित नंदनवन चिड़ियाघर और सफारी से लाया गया है।

बयान के मुताबिक 14 वर्षीय शेर का नाम अभय रखा गया है, जबकि चार वर्षीय शेरनी का नाम शबरी है। वहीं मगरमच्छों का जोड़ा लगभग चार साल का है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हाल के महीनों में दो एशियाई शेरों जया और बीरू तथा एक संकर शेरनी प्रियंका की मौत के बाद चिड़ियाघर में केवल एक संकर शेर शशांक ही बचा था।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आगंतुकों की भारी मांग को देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन ने उद्यान में एशियाई शेरों का एक जोड़ा लाने का प्रयास किया।’’

वन सचिव अबूबकर सिद्दीकी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नए मेहमानों को उनके बाड़ों में छोड़ा गया।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles