30.6 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

हिमाचल : किन्नौर में जमीन विवाद को लेकर शिक्षक की हत्या के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Newsहिमाचल : किन्नौर में जमीन विवाद को लेकर शिक्षक की हत्या के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

शिमला, 18 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक ही परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पेशे से शिक्षक कृष्ण लाल की 15 जून को दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दावा ग्यालछन (60), उनकी पत्नी सेम कली (53), उनकी बेटी पूनम (32), बेटा प्रवीण (34), प्रवीण की पत्नी रीता (35) और सुमन (28) ने कृष्ण लाल पर लोहे की छड़, लाठियों, पत्थर और दरांती से हमला किया। यह घटना मूरंग तहसील के रारंग गांव की है।

कृष्ण लाल की पत्नी चुन्नी देवी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दंपति अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों – कुमान और दंडुप गियाचो के साथ अपने बगीचे से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोका और उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में तीनों लोग घायल हो गए और लाल को पहले रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी)-शिमला रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि 15 जून को मूरंग पुलिस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

कृष्ण लाल की मृत्यु के बाद उनके परिवार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103 (हत्या) जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। ’’

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles