27.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

बिहार: बेगूसराय के गंडक नदी में चार लड़के डूबे, मौत

Newsबिहार: बेगूसराय के गंडक नदी में चार लड़के डूबे, मौत

बेगूसराय (बिहार), 18 जून (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार दोपहर गंडक नदी में नहाते समय चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रौशन कुमार (12), जुड़वां भाई अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार (17) और नीतीश कुमार (14) के रूप में हुई है।

खोदावंदपुर थाना के प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि आठ लड़के गंडक नदी के नूरुल्लाहपुर साहनी टोला घाट पर नहाने गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘चार लड़के सुरक्षित नदी से बाहर आ गए लेकिन शेष चार तेज बहाव में बह गए।’’

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और स्थानीय तैराकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।

भाषा यासिर धीरज

धीरज

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles