27.9 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

पंजाब और हरियाणा में पारा सामान्य से भी नीचे लुढ़का

Newsपंजाब और हरियाणा में पारा सामान्य से भी नीचे लुढ़का

चंडीगढ़, 18 जून (भाषा)पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। दोनों राज्यों में एक दिन पहले बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में दोनों राज्यों के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

इस दौरान पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश हुई। हरियाणा में अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा और नूह में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी इस दौरान हल्की बारिश हुई।

मंगलवार को दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जबकि बुधवार को इसमें मामूली वृद्धि हुई, लेकिन अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य सीमा से नीचे रहा।

सामान्य तौर पर, मंगलवार को दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पिछले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 35.2 डिग्री, फरीदकोट में 36.5 डिग्री, फिरोजपुर में 36.4 डिग्री और होशियारपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 35 डिग्री, करनाल में 35.2 डिग्री, नरनौल में 31 डिग्री, गुरुग्राम में 33 डिग्री, भिवानी में 34 डिग्री और रोहतक में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा धीरज माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles