27 C
Jaipur
Thursday, June 19, 2025

खबर अमेरिका ट्रंप ईरान

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

भोपाल वन विहार में किंग कोबरा की मौत, मंगलुरु से लाए गए थे दो दुर्लभ सांप

Fast Newsभोपाल वन विहार में किंग कोबरा की मौत, मंगलुरु से लाए गए थे दो दुर्लभ सांप

भोपाल, 19 जून (भाषा) एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलुरु के वन्यजीव सुविधा केंद्र से लाए जाने के दो महीने बाद भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में एक नर किंग कोबरा की मौत हो गई।

पांच वर्षीय किंग कोबरा नागार्जुन और एक अन्य आठ वर्षीय नर किंग कोबरा नागशायना को इस साल छह अप्रैल को कर्नाटक के मंगलुरु में पिलिकुला जैविक उद्यान से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, यहां लाए जाने के बाद, दोनों सरीसृपों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि वन विहार के वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी दोनों सांपों की गतिविधियों के बारे में मंगलुरु स्थित पिलिकुला जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा विशेषज्ञ के साथ लगातार संपर्क में थे।

किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीले सांपों में से एक है और इसकी लंबाई 18 फुट तक होती है। इसे सबसे बुद्धिमान सांप प्रजातियों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह परिस्थितियों के अनुसार अपनी शिकार रणनीति बदलता है।

एक अधिकारी ने पहले कहा था कि किंग कोबरा जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं और उन्हें किसानों का मित्र कहा जाता है क्योंकि वे कृंतक खाते हैं।

भाषा दिमो

मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles