25.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

राहुल गांधी के जन्मदिन पर अखिलेश यादव और अजय राय ने दी शुभकामनाएं

Newsराहुल गांधी के जन्मदिन पर अखिलेश यादव और अजय राय ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 19 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रमुख घटक सपा के मुखिया यादव ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में अपने बधाई संदेश में कहा “श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी पार्टी नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है।

राय ने “एक्स” पर अपने बधाई संदेश में कहा “भारत की जनता की निडर आवाज़, दूरदर्शी व भविष्यद्रष्टा नेतृत्व, धैर्य और संकल्प की प्रतिमूर्ति, करुणा एवं दया से सम्पन्न, शिव की तरह नफ़रत व विद्वेष को पचा जानेवाले हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर दिल की गहराइयों से बहुत बहुत बधाई।”

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा “बाबा विश्वनाथ जी से आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ। आप सदा ऐसे ही जनता के दुखदर्द और भारत माता की गरिमा व स्वाभिमान के लिये लड़ते रहें। हर हर महादेव!”

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भाषा आनन्द मनीषा

मनीषा

See also  L&T Technology Services Awarded USD 50 Million Plus Agreement by Global Energy Major in Sustainability Segment

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles