27 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

हरियाणा: शहरी निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं होंगी और प्रभावी, मंत्री विपुल गोयल का निर्देश

Fast Newsहरियाणा: शहरी निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं होंगी और प्रभावी, मंत्री विपुल गोयल का निर्देश

चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं अधिक प्रभावी बनाई जाएंगी।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री गोयल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी सेवाओं पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोगों तक इनकी आसानी से पहुंच हो।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की सूचना प्रौद्योगिकी गतिविधियों के संबंध में बुधवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभाग लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सभी को सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

गोयल ने कहा कि वह खुद बैठक में रखे गए बिंदुओं और पूरी प्रक्रिया की एक माह बाद समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सोशल मीडिया खाते अधिक प्रभावी होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाना है।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles