27.2 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

मुंब्रा ट्रेन दुर्घटना का एक और शिकार, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Fast Newsमुंब्रा ट्रेन दुर्घटना का एक और शिकार, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

ठाणे, 19 जून (भाषा) ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास नौ जून को हुई उपनगरीय ट्रेन दुर्घटना में घायल एक यात्री की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत होने के बाद इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई।

ठाणे के तहसीलदार उमेश पाटिल ने कहा कि घायल यात्री अनिल मोरे (51) का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि एक अन्य घायल यात्री शिवा गवली (40) का अब भी इलाज किया जा रहा है और वह ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर हैं।

पाटिल ने कहा कि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, नौ जून को सुबह के समय दिवा-मुंब्रा स्टेशनों के बीच भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles