26.9 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

असम : भाजपा ने प्रदेश समिति के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए

Newsअसम : भाजपा ने प्रदेश समिति के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए

गुवाहाटी, 19 जून (भाषा) भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश समिति के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

इनमें 10 उपाध्यक्षों, चार महासचिवों और 10 सचिवों के नाम शामिल हैं।

नए उपाध्यक्षों में पुलक गोहेन, परिमल शुक्लाबैद्य, तपन कुमार गोगोई, रेखारानी दास बोरो, अपराजिता भुइयां, मून स्वर्णकार, अशोक भट्टराई, जूरी शर्मा बोरदोलोई, मनोज बरुआ और रत्ना सिंह शामिल हैं।

पार्टी ने डिप्लू रंजन शर्मा, पल्लब लोचन दास, ऋतुपर्णा बरुआ और अनुप बर्मन को नया महासचिव बनाया है।

भाजपा ने 10 सचिवों के नामों की भी घोषणा की।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles