23.2 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन पर खरगे की शुभकामनाएं, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा की कामना

Newsराष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन पर खरगे की शुभकामनाएं, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा की कामना

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस की ओर से, हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। कामना है कि राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और अटूट समर्पण देश को सच्चाई और शुचिता के मार्ग पर ले जाएं।’

उन्होंने कहा, ‘हम उनके लंबे, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करते हैं।’

मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

भाषा हक वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles