भुवनेश्वर, 20 जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।
माझी ने अपने संदेश में मुर्मू को ओडिशा की महिला शक्ति और गौरव का प्रतीक बताया।
माझी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपका जीवन संघर्ष, समर्पण और सफलता का एक असाधारण उदाहरण है। एक आम आदिवासी परिवार से राष्ट्रपति भवन तक का आपका सफर भारत के सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। आपकी सादगी, देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण हम सभी के लिए एक आदर्श है।”
उन्होंने मुर्मू के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे व लंबे जीवन की कामना की।
पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और आपकी आयु दीर्घ हो।”
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा