23.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

“नोएडा में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, एक घायल”

News"नोएडा में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, एक घायल"

नोएडा (उप्र),20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर थाना सेक्टर 63 की पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस शुक्रवार सुबह जांच कर रही थी, तभी उसे एक आटो में चार लोग आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब इन्हें रुकने का इशारा किया तो ये लोग रुकने के बजाय वहां से भागने लगे, इस पर पुलिस ने पीछा करके इन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश गौरव उर्फ गोलू के पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से भागे बदमाश मोहित, अंकित और आदित्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी किए गए सामान को बेचकर इकट्ठी की गई 90 हजार रुपए नगद, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

See also  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्मदिन पर हरियाणा स्थित अपने पैतृक गांव का दौरा किया

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles