19.8 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

पंजाब और हरियाणा में मानसूनी बारिश से तापमान में गिरावट

Fast Newsपंजाब और हरियाणा में मानसूनी बारिश से तापमान में गिरावट

चंडीगढ़, 20 जून (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह तक 9.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा के रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि पंजाब के पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और होशियारपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

पंजाब में 20 और 24 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, 21 और 23 जून को कई स्थानों पर, जबकि 22 और 25 जून को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 20 जून को कई क्षेत्रों में, 21, 22, 23 और 25 जून को अधिकांश स्थानों पर, तथा 24 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

भाषा राखी नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles