30.3 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश में बने दो विश्व रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री नायडू

Newsअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश में बने दो विश्व रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री नायडू

विशाखापट्टनम, 21 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को ऐतिहासिक और सफल करार देते हुए कहा कि राज्य ने दो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ‘आरके बीच’ पर योगाभ्यास करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नायडू ने बताया कि 3.03 लाख लोगों ने एक ही स्थान पर एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, प्रतिभागियों की सटीक संख्या की घोषणा ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि करीब 22,000 आदिवासी छात्रों ने एक ही स्थान पर 108 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार कर एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य आयोजन रहा। हमने इतिहास रचा है।”

नायडू ने बताया कि राज्य सरकार को आज के योग दिवस के लिए करीब दो करोड़ पंजीकरण की उम्मीद थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर 2.45 करोड़ तक पहुंच गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशाखापट्टनम के ‘आरके बीच’ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles