31.1 C
Jaipur
Monday, June 23, 2025

बिहार मे इराक का नागरिक गिरफ्तार

Newsबिहार मे इराक का नागरिक गिरफ्तार

मोतिहारी (बिहार), 22 जून (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में इराक के एक नागरिक को पड़ोसी देश नेपाल में ‘‘अवैध’’ तरीके से घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रक्सौल अनुमंडल के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, शनिवार को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बगदाद के निवासी फौजी हामिद अल बयाती (47) के रूप में हुई है।

कुमार ने कहा, ‘‘उसे स्थानीय पुलिस और आव्रजन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा। उसने दावा किया कि वह दुबई की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह पर्यटक वीजा पर भारत आया था।’’

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘इराकी नागरिक ने दावा किया कि वह तीसरी बार भारत आया है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी कंपनी के लिए लोगों की भर्ती करने आया था। चूंकि वह अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, इसलिए उस पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

भाषा

प्रीति दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles