24 C
Jaipur
Tuesday, June 24, 2025

मप्र: पन्ना में खदान में दो साल की मेहनत के बाद महिला को मिला 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा

Newsमप्र: पन्ना में खदान में दो साल की मेहनत के बाद महिला को मिला 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा

पन्ना (मप्र), 23 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में पन्ना जिले की एक खदान में एक महिला को 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा मिला है, जिसे अब नीलामी के लिए रखा जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इससे उसे कई लाख रुपये मिल सकते हैं, जिससे उसकी जिंदगी संवर सकती है।

हीरा पाने वाली सावित्री सिसोदिया ने कहा कि वह चिलचिलाती धूप, धूल और जमी गंदगी की परवाह किये बिना चोपड़ा इलाके में एक निजी खदान में हीरा खोजने के लिए पिछले दो वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास था कि भाग्य एक न एक दिन साथ देगा और पूरे परिवार की किस्मत बदल देगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रकृति का अमूल्य उपहार है।

हीरे की पहचान से जुड़े अधिकारी अनुपम सिंह ने हीरे का निरीक्षण किया और उसे जमा कर लिया। उन्होंने कहा कि इसे निर्धारित नियमों के अनुसार नीलामी के लिए रखा जाएगा।

सिंह ने कहा, ‘‘नीलामी से प्राप्त राशि को सरकारी रॉयल्टी और करों में कटौती के बाद महिला को सौंप दिया जाएगा।’’

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles